Ludhiana : RPF ने एक महीने में कर दिखाया बड़ा कमाल, यात्रियों को लौटाया लाखों का सामान

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 06 Jun, 2026 05:40 PM

ludhiana rpf achieves a remarkable feat in one month

रेल यात्रियों की सुरक्षा और उनकी सुविधा को लेकर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने विशेष मुहिम ‘ऑपरेशन अमानत’ के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए महज एक महीने के भीतर यात्रियों का लाखों रुपये की कीमत का खोया हुआ सामान बरामद कर उनके असली मालिकों तक सुरक्षित...

लुधियाना, (राज): रेल यात्रियों की सुरक्षा और उनकी सुविधा को लेकर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने विशेष मुहिम ‘ऑपरेशन अमानत’ के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए महज एक महीने के भीतर यात्रियों का लाखों रुपये की कीमत का खोया हुआ सामान बरामद कर उनके असली मालिकों तक सुरक्षित पहुंचा दिया है। अपना खोया हुआ कीमती सामान वापस पाकर यात्रियों की ने रेलवे पुलिस का सहदिल से आभार जताया।

जानकारी के अनुसार, मई 2026 के दौरान फिरोजपुर मंडल ने ‘ऑपरेशन अमानत’ के तहत रिकॉर्ड तोड़ कार्य किया है। आरपीएफ की मुस्तैदी के चलते पूरे महीने में कुल 39 ऐसे मामले सामने आए, जिनमें यात्रियों का कीमती सामान ट्रेनों या स्टेशनों पर छूट गया था। पुलिस ने इन सभी मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल 4 लाख 44 हजार 800 रुपये की अनुमानित कीमत का सामान बरामद कर वास्तविक स्वामियों के सुपुर्द किया। वापस लौटाए गए इस सामान में महंगे लैपटॉप, चमचमाते मोबाइल फोन, कीमती जेवरातों व नकदी से भरे बैग, पर्स और बेहद जरूरी कानूनी व व्यक्तिगत दस्तावेज शामिल थे, जिनके खोने से यात्री बुरी तरह परेशान थे।

तीसरी आंख और त्वरित एक्शन से मिली बड़ी कामयाबी
इस बड़ी सफलता के पीछे आरपीएफ अधिकारियों और जवानों की पैनी नजर, त्वरित प्रतिक्रिया और रेलवे स्टेशनों पर लगी 'तीसरी आंख' यानी सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की चौबीसों घंटे निगरानी रही। विभिन्न शाखाओं के बीच बेहतरीन तालमेल और प्रभावी समन्वय के चलते ही आरपीएफ इतनी तेजी से सामान को ट्रेस करने और उनके मालिकों को ढूंढने में कामयाब रही।

मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त (सीनियर डीएससी/रेसुब) फिरोजपुर, श्री ऋषि पाण्डेय ने बताया कि रेलवे सुरक्षा बल यात्रियों की जान-माल की सुरक्षा और सहायता के लिए हर समय अलर्ट मोड पर रहती है। उन्होंने कहा कि "ऑपरेशन अमानत" का मुख्य उद्देश्य ही यही है कि किसी भी बेबस यात्री का खोया हुआ सामान बिना किसी देरी के और पूरी पारदर्शिता के साथ उसके असली मालिक तक पहुंचाया जा सके, जिससे भारतीय रेल पर आम जनता का भरोसा और अधिक मजबूत हो। इसके साथ ही उन्होंने रेल यात्रियों से एक खास अपील करते हुए कहा कि यात्रा के दौरान अपने कीमती सामान पर विशेष ध्यान रखें और यदि कभी कोई अनहोनी या सामान गुम होने की घटना हो, तो घबराने की बजाय तुरंत रेल मदद हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल करें या अपने नजदीकी आरपीएफ पोस्ट/चौकी से संपर्क कर सहायता लें।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!