Ludhiana में धमाका: प्रेशर कुकर फटने से गिरी घर की दीवार, 2 लोग झुलसे

Edited By Vatika,Updated: 04 Jun, 2026 09:09 AM

ludhiana blast

महानगर के चंडीगढ़ रोड स्थित गुरु तेग बहादुर कॉलोनी से एक बेहद ही दिल दहला

लुधियाना(राज): महानगर के चंडीगढ़ रोड स्थित गुरु तेग बहादुर कॉलोनी से एक बेहद ही दिल दहला देने वाले हादसे की खबर सामने आई है। यहां एक घर की रसोई में खाना बनाते समय अचानक प्रेशर कुकर बम की तरह फट गया। 
 
दो लोग गंभीर रूप से झुलसे
धमाका इतना भीषण और जोरदार था कि रसोई की मजबूत दीवार भरभरा कर ढह गई। इस जोरदार धमाके की आवाज सुनकर पूरी कॉलोनी में हड़कंप मच गया और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल बन गया। मिली जानकारी के मुताबिक, घर के सदस्य रोजाना की तरह रसोई में खाना तैयार कर रहे थे कि अचानक प्रेशर कुकर के अंदर गैस का दबाव बेहद बढ़ गया और वह अनियंत्रित होकर ब्लास्ट हो गया। इस खौफनाक हादसे की चपेट में आने से घर में मौजूद दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए और घायल हो गए। धमाके की गूंज सुनते ही आस-पड़ोस के लोग तुरंत मदद के लिए घर की तरफ दौड़े और मलबे व रसोई के सामान के बीच फंसे घायलों को बाहर निकाला। 

चीख-पुकार के बीच आनन-फानन में दोनों गंभीर घायलों को तुरंत इलाज के लिए स्थानीय सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम भी तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और मामले की जांच शुरू कर दी है कि आखिर कुकर के फटने की मुख्य वजह क्या रही। इस हादसे के बाद से पूरी कॉलोनी के लोग सहमे हुए हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!