Ludhiana में निर्माणाधीन फैक्ट्री में बड़ा हादसा, करंट लगते ही दूसरी मंजिल से गिरा मजदूर, हालत गंभीर

Edited By Vatika,Updated: 22 May, 2026 09:11 AM

major accident in a factory under construction in ludhiana

मल्ली पैलेस की सड़क पर वीरवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब एक निर्माणाधीन फैक्ट्री

लुधियाना(राज): मल्ली पैलेस की सड़क पर वीरवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब एक निर्माणाधीन फैक्ट्री में काम कर रहा 22 वर्षीय प्रवासी मजदूर हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आ गया। करंट का झटका इतना भीषण था कि मजदूर दूसरी मंजिल से सीधा नीचे कंक्रीट के फर्श पर आ गिरा।

हादसे में मजदूर बुरी तरह झुलसा
इस रोंगटे खड़े कर देने वाले हादसे में मजदूर बुरी तरह झुलस गया और लहूलुहान होकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हालांकि, गनीमत यह रही कि उसकी जान बच गई। आनन-फानन में आसपास के लोगों और साथी कर्मचारियों ने उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां वह जिंदगी की जंग लड़ रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह खौफनाक हादसा वीरवार शाम करीब 6:00 बजे के बीच का है। मूल रूप से बिहार का रहने वाला 22 वर्षीय मजदूर अरुण पिछले करीब डेढ़ महीने से यहां मजदूरी कर रहा था। वीरवार को वह फैक्ट्री की दूसरी मंजिल पर लकड़ी की सीढ़ी लगाकर ऊपर का गेट फिट करने का प्रयास कर रहा था।

इसी दौरान वहां से गुजर रही मुख्य बिजली सप्लाई की बड़ी और नंगी तार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। जोरदार करंट लगते ही अरुण सीढ़ी समेत दूसरी मंजिल से असंतुलित होकर नीचे गिर पड़ा। इलाके में चर्चा है कि घनी आबादी वाले क्षेत्र में इतनी बड़ी लापरवाही से काम करवाया जा रहा था और मजदूरों की सुरक्षा के लिए कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए थे। फिलहाल पुलिस को इस मामले की सूचना दे दी गई है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है कि आखिर इतनी बड़ी लापरवाही का जिम्मेदार कौन है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!