Edited By Vatika,Updated: 21 May, 2026 01:37 PM

चंडीगढ़ पुलिस विभाग में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है।
पंजाब डेस्कः चंडीगढ़ पुलिस विभाग में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। प्रशासन की ओर से 37 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं, जो तत्काल प्रभाव से लागू किए गए है।
तबादलों की यह सूची तत्काल प्रभाव से की गई लागू
जानकारी के मुताबिक अलग-अलग थानों, PCR यूनिट, ट्रैफिक विंग, सुरक्षा शाखा और पुलिस लाइन में तैनात पुलिस कर्मियों को नई जगहों पर नियुक्त किया गया है। वहीं तबादला सूची में एएसआई, एसआई, हेड कांस्टेबल, महिला कांस्टेबल और कांस्टेबल रैंक के कई नाम शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार विभाग में कामकाज को और बेहतर बनाने तथा व्यवस्था मजबूत करने के उद्देश्य से यह फेरबदल किया गया है।