विजीलैंस दफ्तर रिश्वतकांड! फरार चल रहे रीडर ओ.पी. राणा ने किया कोर्ट का रुख

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 18 May, 2026 07:38 PM

vigilance office bribery scandal absconding reader o p rana moves court

पंजाब विजीलैंस ब्यूरो से जुड़े कथित बड़े भ्रष्टाचार मामले ने तूल पकड़ लिया है। विजीलैंस चीफ के रीडर ओ.पी. राणा, जो इस मामले में फरार बताए जा रहे हैं, ने अब सीबीआई कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए अर्जी दाखिल की है। इस पूरे मामले में सीबीआई की जांच...

मोहाली: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो से जुड़े कथित बड़े भ्रष्टाचार मामले ने तूल पकड़ लिया है। विजीलैंस चीफ के रीडर ओ.पी. राणा, जो इस मामले में फरार बताए जा रहे हैं, ने अब सीबीआई कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए अर्जी दाखिल की है। इस पूरे मामले में सीबीआई की जांच लगातार जारी है और कई अहम खुलासे सामने आ रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार, सीबीआई ने इस मामले में पहले ही एक बिचौलिए राघव गोयल और उसके पिता विकास गोयल को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं जांच में विजीलैंस ब्यूरो के निदेशक के रीडर ओ.पी. राणा की संलिप्तता भी सामने आई है, जिसके बाद वह फरार हो गए थे। अब उन्होंने गिरफ्तारी से बचने के लिए अदालत का रुख किया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए सीबीआई टीम विजीलैंस ब्यूरो के रिकॉर्ड खंगाल रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या इस कथित रिश्वत रैकेट में किसी उच्च स्तर के अधिकारी की भी भूमिका रही है या नहीं। जांच एजेंसी हर पहलू से इस केस की तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला करीब 20 लाख रुपये की रिश्वत मांगने से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। आरोप है कि यह रकम एक पांच सितारा होटल से जुड़े विवाद या जांच में राहत दिलाने और समझौता करवाने के बदले मांगी गई थी। सीबीआई ने हाल ही में मोहाली स्थित पंजाब विजीलैंस ब्यूरो कार्यालय में छापेमारी कर कई दस्तावेज और रिकॉर्ड भी अपने कब्जे में लिए थे।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!