Edited By Kamini,Updated: 06 May, 2026 06:17 PM

बैंक कर्मचारियों की मिलीभगत से लॉकर बंद करवाने का मामला सामने आया है।
माहिलपुर (अरोड़ा): बैंक कर्मचारियों की मिलीभगत से लॉकर बंद करवाने का मामला सामने आया है। माहिलपुर थाने की पुलिस ने पत्नी का बैंक लॉकर बंद करवाकर गहने अपने पास रखने के आरोप में पति को नामजद कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाना प्रमुख माहिलपुर रमनदीप कौर ने बताया कि गुरिंदर कौर पत्नी गुरिंदर सिंह निवासी वार्ड नंबर 8 माहिलपुर हाल वासी चंडीगढ़ ने जिला प्रमुख होशियारपुर को दी अपनी शिकायत में बताया कि उसके पति गुरिंदर सिंह पुत्र हरचरण सिंह ने बैंक कर्मचारियों की मिलीभगत से कैपिटल बैंक माहिलपुर में लॉकर लिया था। इसके बाद जाली साइन करके लॉकर बंद करवाकर उसके पति ने रख लिया था। मामले की सूचना मिलने पर जांच डीएसपी गढ़शंकर दलजीत सिंह खख ने की और थाना माहिलपुर की पुलिस ने गुरिंदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here