Edited By Urmila,Updated: 20 Oct, 2026 05:47 PM

गढ़शंकर के पास देनोवाल कलां गांव में एक घर में 2 युवकों ने घुसकर 60 वर्षीय महिला दलजीत कौर पत्नी अवतार सिंह जो अकेली थीं के मुंह में हार्पिक से भिगोकर टॉवल ठूस दिया
गढ़शंकर (भारद्वाज): गढ़शंकर के पास देनोवाल कलां गांव में एक घर में 2 युवकों ने घुसकर 60 वर्षीय महिला दलजीत कौर पत्नी अवतार सिंह जो अकेली थीं के मुंह में हार्पिक से भिगोकर टॉवल ठूस दिया और फिर मार देने की नीयत से सिर पर तकिया रखकर काफी समय तक दबाकर रखा। इसके बाद दोनों युवकों ने सोचा कि महिला मर गई है और वे 50,000 रुपए और 3 तोला सोने की चेन चुरा ले गए।
वहीं इस संबंध में गढ़शंकर पुलिस स्टेशन के ए.एस.आई1 जसवीर सिंह ने बताया कि आवेदन के आधार पर आज मामला दर्ज कर दिया गया है और देनोवाल कलां के अमृतपाल को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि ड़घाम निवासी हनी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी जारी है। घटना के संबंध में दलजीत कौर के पति अवतार सिंह ने इस घटना के बाद ग्राम पंचायत बुलाई और गढ़शंकर पुलिस स्टेशन में लिखित सूचना दी, लेकिन 10 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस मौके पर कॉमरेड रविंदर नीटा के सामने जानकारी देते हुए अवतार सिंह ने बताया कि वे दिल्ली में स्थित अपने होटल में किसी काम के लिए गए हुए थे और उनकी पत्नी दलजीत कौर घर पर अकेली थीं।
उन्होंने बताया कि गांव का एक युवक, जिसकी मां उनके घर में काम करती है, अपने एक दोस्त (जो दूसरे गांव दगम का रहने वाला है) की मदद से 8-9 अक्तूबर की रात को हमारे घर में घुस आया। उन्होंने पहले दोनों युवकों ने उसकी पत्नी के हाथ-पैर पीछे बांध दिए और फिर उन्होंने एक तौलिये को हार्पिक में भिगोकर उसके मुंह में ठूंस दिया। उन्होंने बताया कि इसके बाद दोनों युवकों ने एक तकिया उनकी पत्नी के चेहरे पर रखा और काफी देर तक दबाए रखा ताकि वह मर जाये। जब उन्हें लगा कि वह मर चुकी है, तो वे घर से 50,000 रुपए और तीन तोला सोने की चेन लूट के ले गए।
अवतार सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी किसी तरह बच गई और हार्पिक मुंह में डालने से उसके दांत बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं व दलजीत कौर का इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि 10 अक्तूबर को देनोवाल कलां और ड़गम गांवों की पंचायतों ने मिलकर दोनों युवकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की लिखित शिकायत दर्ज थाना गढ़शंकर में की थी, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। दोनों युवकों की हरकतें घर में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों में कैद हो गई हैं। इस अवसर पर कॉमरेड रविंदर नीटा ने कहा कि गढ़शंकर क्षेत्र में चोर सरगर्म है और पुलिस नरम, उन्होंने चेतावनी दी कि यदि चोरों को जल्द नहीं पकड़ा गया तो वे इस संबंध में आंदोलन शुरू करने के लिए मजबूर होंगे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here