Edited By Kamini,Updated: 20 May, 2026 07:44 PM

जिले में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी ने लोगों का जनजीवन प्रभावित कर दिया है। शहर का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से पार पहुंचने के बाद दोपहर के समय सड़कें सुनसान दिखाई देने लगी हैं।
जालंधर: जिले में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी ने लोगों का जनजीवन प्रभावित कर दिया है। शहर का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से पार पहुंचने के बाद दोपहर के समय सड़कें सुनसान दिखाई देने लगी हैं। इसी बीच हीटवेव के अलर्ट के बीच जालंधर के डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया ने सख्त एडवाइजरी जारी की है। पंजाब में मौसम विभाग ने 24 मई तक भीषण हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए डीसी वरजीत वालिया ने बहुत जरूरी एडवाइजरी जारी की है। तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते लोगों ने जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकलना शुरू कर दिया है।
DC ने जारी की एडवाइजरी:
- लोगों से अपील की गई है कि, दोपहर के समय बिना वजह घरों से न बाहर न निकले।
- यदि जरूरी है तो सिर को सूती कपड़े या छाते से ढककर ही बाहर धूप में निकले।
- हीट स्ट्रोक से बचने के लिए ORS, नींबू-पानी, तरबूज सहित तरल पदार्थों व मौसमी फलों का अधिक सेवन करें।
- सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।
इसके साथ ही आपको बता दें कि, गर्मी से राहत पाने के लिए शहर में गन्ने के जूस की रेहड़ियों पर लोगों की भीड़ बढ़ने लगी है। बाजारों और चौकों पर लगी जूस की रेहड़ियों पर दिनभर ग्राहकों की आवाजाही बनी रही। वहीं डाक्टरों ने इस तेज धूप में लोगों को बिना वजह बाहर न निकलने की सलाह दी है। पंजाब के कई हिस्सों सहित लुधियाना में सूरज की तपिश और लगातार बढ़ रहा पारा अब लोगों की सेहत पर भारी पड़ने लगा है। आसमान से बरसती आग और लू के प्रकोप को देखते हुए मौसम विभाग द्वारा 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here