Edited By Vatika,Updated: 04 Aug, 2026 11:47 AM

शहर के बस्ती अड्डा चौक के पास स्थित श्री हनुमान मंदिर के नजदीक एक चलती एक्टिवा में अचानक आग लग गई
जालंधर(सोनू): शहर के बस्ती अड्डा चौक के पास स्थित श्री हनुमान मंदिर के नजदीक एक चलती एक्टिवा में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते तेज हवाओं के कारण आग ने पूरी एक्टिवा को अपनी चपेट में ले लिया। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत एक्टिवा सड़क किनारे खड़ी कर दी और सुरक्षित बाहर निकल गया।
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। फायर अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि कंट्रोल रूम से सूचना मिलने के बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर एक फायर टेंडर की मदद से आग पर काबू पाया। इस हादसे में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन एक्टिवा पूरी तरह जलकर राख हो गई।