Edited By Vatika,Updated: 15 May, 2026 11:53 AM

पंजाब की सुरक्षा व्यवस्था को उस समय बड़ा झटका लगा जब पटियाला की केंद्रीय जेल से
पटियाला (बलजिंदर): केंद्रीय जेल पटियाला से 3 कैदी फरार होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार तीनों कैदी नशा तस्करी के आरोप में जेल में बंद थे और उनका संबंध अमृतसर से बताया जा रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही जेल विभाग में हड़कंप मच गया, जिसके बाद डी.आई.जी. जेल तुरंत मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू की गई। वहीं दूसरी तरफ पटियाला पुलिस फरार कैदियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। मिली जानकारी के मुताबिक सी.आई.ए. पटियाला की टीम ने कई स्थानों पर दबिश दी है और फरार कैदियों को जल्द गिरफ्तार करने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।