Punjab: नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, 4 युवकों की मौ+त

Edited By Vatika,Updated: 19 May, 2026 09:45 AM

accident 4 died

शहर के नजदीक नेशनल हाईवे पर स्थित नौशेरा मज्जा सिंह के पास  तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया

गुरदासपुर(हरजिंदर सिंह गोराया): शहर के नजदीक नेशनल हाईवे पर स्थित नौशेरा मज्जा सिंह के पास  तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें 4 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक युवक पठानकोट के गांव घरोली और टीचर कॉलोनी के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार चारों युवक आल्टो कार में सवार होकर पठानकोट की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान नौशेरा मज्जा सिंह के नजदीक उनकी कार का भीषण एक्सीडेंट हो गया। हादसा इतना भयानक था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चारों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शुरुआती जांच में लग रहा है कि आल्टो कार सड़क किनारे खड़े किसी भारी वाहन के पीछे जा टकराई। बताया जा रहा है कि जिस वाहन से कार टकराई, उसका चालक मौके से फरार हो गया। हादसा सुबह करीब 4 बजे के आसपास का बताया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस फरार वाहन और उसके चालक की तलाश में जुट गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!