गोशाला में करंट लगने से 9 गायों की मौ+त, इलाके में मचा हड़कंप

Edited By Vatika,Updated: 12 Oct, 2026 09:41 AM

9 cows die of electrocution at a cowshed

घटना का पता सोमवार सुबह उस समय चला, जब गोशाला की देखरेख करने वाला व्यक्ति...

गुरदासपुर(विनोद): स्थानीय जी.टी. रोड स्थित धरतीनाथ गोशाला में बिजली का करंट लगने से 9 गायों की मौत होने का मामला सामने आया है। घटना का पता सोमवार सुबह उस समय चला, जब गोशाला की देखरेख करने वाला व्यक्ति वहां पहुंचा। उसने 9 गायों को मृत अवस्था में पड़ा देखा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृत पाई गई सभी गायें गोशाला में बंधी हुई थीं। आशंका जताई जा रही है कि बिजली का करंट लगने से उनकी मौत हुई है। हालांकि, कुछ लोग इस घटना के पीछे किसी की शरारत होने की आशंका भी जता रहे हैं। फिलहाल, गायों की मौत के सही कारणों की पुष्टि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि धरतीनाथ गोशाला में 150 से अधिक गोवंश हैं। एक साथ 9 गायों की मौत से गोशाला में चिंता का माहौल है। घटना के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!