Edited By Kalash,Updated: 08 Oct, 2026 02:17 PM

गुरदासपुर के बांगोवानी गांव के पास बुधवार दोपहर हुए एक सड़क हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक की मौत हो गई।
गुरदासपुर (हरजिंदर सिंह गोराया): गुरदासपुर के बांगोवानी गांव के पास बुधवार दोपहर हुए एक सड़क हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान कुंजर गांव के रहने वाले 22 साल के गुरविंदर सिंह के तौर पर हुई है।
जानकारी के मुताबिक गुरविंदर सिंह एक प्राइवेट कंपनी में ट्रैक्टर चालक का काम करता था। कंपनी द्वारा रजवाहे पर मिट्टी डालने का ठेका लिया गया था। बुधवार को वह ट्रैक्टर-ट्रॉली में मिट्टी भरकर बांगोवानी की तरफ जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में अचानक ट्रॉली का एक्सल टूट गया, जिससे ट्रैक्टर-ट्रॉली बेकाबू होकर सड़क किनारे खेतों में पलट गई।
हादसे के दौरान गुरविंदर सिंह ने ट्रैक्टर से कूदकर अपनी जान बचाने की कोशिश की, लेकिन मिट्टी से भरी ट्रॉली उसके ऊपर गिर गई। मिट्टी में दबने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। हादसे से मृतक के परिवार और गांव में शोक की लहर है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here