Edited By Kamini,Updated: 22 May, 2026 12:44 PM

जालंधर के युवा खिलाड़ी ने शहर और पंजाब का नाम रोशन कर दिया है।
जालंधर : जालंधर के युवा खिलाड़ी ने शहर और पंजाब का नाम रोशन कर दिया है। शहर के उभरते हॉकी खिलाड़ी आकाशदीप ने इंडिया अंडर-18 हॉकी टीम में जगह बनाकर पंजाब का गौरव बढ़ाया है। 16 वर्षीय आकाशदीप जोकि लधोवाली रोड स्थित ‘स्कूल ऑफ एमिनेन्स’ के छात्र है इन दिनों भोपाल में ट्रेनिंग ले रहे हैं। जल्द ही आकाशदीप जापान में होने वाले एशिया कप में देश का प्रतिनिधित्व करते नजर आएंगे।
खिलाड़ी आकाशदीप ने बताया कि उन्हें हाल ही में 18 सदस्यीय भारतीय टीम में चयन की जानकारी मिली। इससे पहले वह 24 खिलाड़ियों के कैंप का हिस्सा रह चुका है। आकाशदीप ने बताया कि, लगातार अभ्यास और टूर्नामेंट में व्यस्त रहने के कारण उन्हें इस उपलब्धि का जश्न मनाने का भी समय नहीं मिला, लेकिन अब उसका पूरा ध्यान जापान में शानदार प्रदर्शन करने पर है।
आकाशदीप ने बताया कि जब उसका चयन भारत की अंडर-18 हॉकी टीम हुआ तो उसने सबसे पहले अपने पिता अशोक कुमार को बताया। उसने बताया कि, उसका पिता रेल कोच फैक्टरी (RCF) में कार्यरत हैं और खुद भी हॉकी खिलाड़ी रह चुके हैं। उसने बताया कि उसके पिता ने हमेशा उसे खेल के लिए प्रेरित किया है। वह करीब 9 वर्षों से हॉकी खेल रहा हैं। आकाशदीप ने बताया कि उसने हॉकी खेलना RCF से शुरू किया था लेकिन बाद में जालंधर की ‘सुरजीत हॉकी अकादमी’ में ट्रेनिंग के दौरान महसूस हुआ कि हॉकी ही उसका भविष्य है।
युवा खिलाड़ी आकाशदीप ने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच युद्धवीर सिंह, अवतार सिंह और वर्तमान कोच नवजोत सिंह को दिया। उनका कहना है कि इन प्रशिक्षकों ने उनके खेल को निखारने में अहम भूमिका निभाई है। आकाशदीप इससे पहले अंडर-14 स्कूल नेशनल गेम्स में पंजाब का प्रतिनिधित्व कर चुका हैं। वह 2025 में चेन्नई में आयोजित सब-जूनियर हॉकी नेशनल में स्वर्ण पदक जीतने वाली पंजाब टीम का हिस्सा भी रहा। हाल ही में बिहार के राजगीर में हुए सब-जूनियर नेशनल में प्रदर्शन के बाद उसका चयन हॉकी इंडिया के U-18 कैंप के लिए हो गया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here