सोशल मीडिया पर ट्रोल करने वालों को Harbhajan Singh का करारा जवाब

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 22 May, 2026 06:30 PM

harbhajan singh s sharp reply to social media trolls

मोहाली में दिनदहाड़े बच्ची के अपहरण मामले पर आवाज उठाने वाले पूर्व क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद Harbhajan Singh सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। वहीं लगातार ट्रोलिंग झेल रहे भज्जी ने भी खुलकर जवाब दिया है और पंजाब सरकार को लेकर कई अहम...

पंजाब डैस्क : मोहाली में दिनदहाड़े बच्ची के अपहरण मामले पर आवाज उठाने वाले पूर्व क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद Harbhajan Singh सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर आ गए। AAP छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए भज्जी को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स ने कई तरह के सवाल उठाने शुरू कर दिए। कुछ लोगों ने तो उन पर “25-25 करोड़ में बिकने” जैसे आरोप लगाए, तो कईयों ने पूछा कि अगर उन्हें पार्टी से इतनी दिक्कत थी तो उन्होंने राज्यसभा सदस्यता से इस्तीफा क्यों नहीं दिया। लगातार ट्रोलिंग झेलने के बाद अब भज्जी ने भी खुलकर जवाब दिया है और पंजाब सरकार को लेकर कई अहम खुलासे कर डाले हैं, जिसके बाद पंजाब की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।

हरभजन सिंह ने अपने X हैंडल से पलटवार करते हुए ट्रोलर को करारा जवाब देते हुए कहा कि उन्हें “गद्दार” कहने वाले पहले अपने गिरेबान में झांकें। उन्होंने बताया कि समय आने पर वह बताएंगे कि राज्यसभा सीटें किस कीमत पर बेची गईं और किसे कितना पैसा पहुंचाया गया। साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाए कि मंत्री और अन्य पद किस तरह बांटे गए और किसको कितना चढ़ावा चढ़ाया गया, वह बताएंगे।

दरअसल, मोहाली के कुराली इलाके में 21 मई को दादा-दादी के सामने एक बच्ची को कथित तौर पर अगवा कर लिया गया था। इस घटना को लेकर हरभजन सिंह ने अपने X अकाउंट के जरिए Gaurav Yadav से मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की थी। हालांकि, बच्ची की सुरक्षा पर सवाल उठाने की बजाय सोशल मीडिया पर बहस उनके राजनीतिक सफर पर मुड़ गई।

फिलहाल भज्जी के इस बयान के बाद पंजाब की राजनीति में नया विवाद पनप गया है तथा विपक्षी दल भी अब इन आरोपों को लेकर आम आदमी पार्टी पर लगातार हमलावर हो गए हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!