Ludhiana में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात, ज्यूलर पर जानलेवा हमला कर की लूट

Edited By Kamini,Updated: 22 May, 2026 04:05 PM

sensational crime in broad daylight in ludhiana

लुधियाना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप पर लूट की वारदात सामने आई है। ए.टी.आई. रोड शिमलापुरी इलाके में वीरवार को उस समय दहशत फैल गई, जब बाइक सवार 2 नकाबपोश बदमाशों ने एक ज्वेलरी शॉप को अपना निशाना बनाया।

लुधियाना (राज): लुधियाना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप पर लूट की वारदात सामने आई है। ए.टी.आई. रोड शिमलापुरी इलाके में वीरवार को उस समय दहशत फैल गई, जब बाइक सवार 2 नकाबपोश बदमाशों ने एक ज्वेलरी शॉप को अपना निशाना बनाया। बेखौफ लुटेरों ने न सिर्फ दुकान में लूटपाट की, बल्कि विरोध करने पर ज्यूलर पर हथियारों से जानलेवा हमला कर उन्हें लहूलुहान भी कर दिया।

शातिर आरोपी दुकान से एक किलो चांदी, सोने के कीमती गहने और दुकानदार की लाइसेंसी पिस्तौल भी लूटकर मौके से फरार हो गए। घायल दुकानदार को गंभीर हालत में तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह पूरी खौफनाक वारदात दुकान के अंदर लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी और संबंधित थाना पुलिस भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नकाबपोश लुटेरे पूरी प्लानिंग के साथ बाइक पर सवार होकर आए थे। उन्होंने दुकान में घुसते ही हथियारों के बल पर दुकानदार को बंधक बनाने का प्रयास किया। जब ज्यूलर ने इसका विरोध किया, तो लुटेरों ने बेरहमी से उन पर हथियारों से हमला बोल दिया। लहूलुहान हालत में दुकानदार को बेबस कर लुटेरों ने दुकान को खंगालना शुरू कर दिया।

इस दौरान लुटेरे तिजोरी और काउंटर से एक किलो चांदी और भारी मात्रा में सोने के जेवरात समेटने लगे। हद तो तब हो गई जब लुटेरों की नजर दुकानदार की लाइसेंसी पिस्तौल पर पड़ी और वे उसे भी अपने साथ लूट कर फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद इलाके के व्यापारियों और स्थानीय निवासियों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ भारी रोष देखा जा रहा है। वारदात की सूचना मिलते ही शिमलापुरी थाना पुलिस और सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंचे। 

पुलिस ने दुकान और आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है, जिसमें नकाबपोश लुटेरे वारदात को अंजाम देते हुए साफ नजर आ रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लुटेरों के रूट को ट्रैक किया जा रहा है और जल्द ही आरोपियों को शिनाख्त कर उन्हें सलाखों के पीछे धकेल दिया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!