Ludhiana में पुलिस टीम पर हमला, शिकायत की जांच करने पहुंची टीम पर बरसे ईंट और तेजधार हथियार

Edited By Vatika,Updated: 09 May, 2026 09:42 AM

ludhiana crime news

खाकी का खौफ अपराधियों के जेहन से पूरी तरह खत्म होता नजर आ रहा है।

लुधियाना (राज): खाकी का खौफ अपराधियों के जेहन से पूरी तरह खत्म होता नजर आ रहा है। ताजा सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां शिकायतों की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर ही आरोपियों ने जानलेवा हमला बोल दिया। हद तो तब हो गई जब आरोपियों ने सरकारी ड्यूटी पर तैनात कर्मियों के साथ न केवल धक्का-मुक्की की, बल्कि उन्हें घर के आंगन में घसीटकर ले गए और तेजधार हथियारों व ईंटों से हमला कर लहूलुहान कर दिया। 

शिकायतों की पड़ताल करने पहुंची थी पुलिस
इस मामले में थाना लाड़ोवाल की पुलिस ने सिपाही संदीप की शिकायत पर सरकारी ड्यूटी में विघ्न डालने और पुलिस टीम पर हमला करने के गंभीर आरोपों के तहत अब दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी मनजीत सिंह, हरजोत सिंह, कुलविंदर कौर, लालो बाई और उनके अज्ञात साथी है। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधिकारी अपनी टीम के साथ मनजीत सिंह नामक व्यक्ति के खिलाफ मिली दो अलग-अलग शिकायतों की पड़ताल करने के लिए मौके पर पहुंचे थे। 
 
ईंट उठाकर पुलिस अधिकारी पर दे मारी
जैसे ही पुलिस ने मनजीत सिंह को शिकायतों के बारे में बताया, वह आगबबूला हो गया। उसने तुरंत अपने परिवार के सदस्यों को मौके पर बुला लिया और तैश में आकर पुलिस अधिकारी को जबरन खींचकर अपने घर के आंगन में ले गया। वहां मौजूद आरोपियों ने पुलिस टीम को जान से मारने की नीयत से उन पर हमला कर दिया। इस दौरान आरोपी कुलविंदर कौर ने पास ही पड़ी एक ईंट उठाकर पुलिस अधिकारी पर दे मारी। शोर मचने और बचाव की कोशिश करने के बावजूद आरोपी लगातार धमकियां देते रहे और सरकारी काम में भारी बाधा डाली। आरोपियों ने पुलिस कर्मियों को चारों तरफ से घेरकर उनके साथ मारपीट की और वर्दी की मर्यादा को ताक पर रखकर उनके साथ बदसलूकी की।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!