Edited By Subhash Kapoor,Updated: 06 May, 2026 09:42 PM

शहर में अवैध और अधूरी प्रक्रिया वाली कॉलोनियों को लेकर बड़ा प्रशासनिक एक्शन सामने आ रहा है। नगर निगम अब उन कालोनाइजरों पर शिकंजा कसने की तैयारी में है, जिन्होंने कॉलोनी अप्रूवल के नाम पर फीस तो जमा करवाई, लेकिन पूरी प्रक्रिया पूरी नहीं की।
जालंधर : शहर में अवैध और अधूरी प्रक्रिया वाली कॉलोनियों को लेकर बड़ा प्रशासनिक एक्शन सामने आ रहा है। नगर निगम अब उन कालोनाइजरों पर शिकंजा कसने की तैयारी में है, जिन्होंने कॉलोनी अप्रूवल के नाम पर फीस तो जमा करवाई, लेकिन पूरी प्रक्रिया पूरी नहीं की।
सूत्रों के मुताबिक, करीब 43 कॉलोनियां नगर निगम के रडार पर हैं, जिनमें अधिकतर जालंधर वेस्ट क्षेत्र से संबंधित बताई जा रही हैं। इन कॉलोनियों पर आरोप है कि इन्होंने पहले अप्रूवल की प्रक्रिया शुरू कर नगर निगम को फीस जमा करवाई, लेकिन बाद में बकाया राशि जमा नहीं करवाई।
मेयर विनीत धीर ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए साफ निर्देश दिए हैं कि जिन कालोनाइजरों ने एक सप्ताह के भीतर पेंडिंग रकम जमा नहीं करवाई, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसमें एफआईआर दर्ज करना भी शामिल है। नगर निगम द्वारा जारी लिस्ट के बाद कॉलोनाइजरों में हड़कंप मच गया है।