Breaking: जालंधर के नामी स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, बच्चों को छुट्टी कर भेजा घर

Edited By Vatika,Updated: 07 May, 2026 10:04 AM

jalandhar school bomb threat

शहर के  नामी स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है, जिससे  हड़कंप मच गया।

जालंधरः शहर के नामी ए.पी.जे. स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है, जिससे  हड़कंप मच गया। उक्त धमकी ई-मेल के जरिए बी.एम.सी. चौक स्थित स्कूल को मिली है, जिसके बाद स्कूल प्रबंधन ने तुरंत एहतियातन बड़ा कदम उठाते हुए सभी छात्रों को छुट्टी देकर घर भेज दिया। 

स्कूल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल
धमकी की सूचना मिलते ही स्कूल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित विभागों को सूचित कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस और प्रशासनिक टीमें मामले की जांच में जुटी हुई हैं ।

मंगलवार शाम हुआ था  हैड क्वार्टर के बाहर ब्लास्ट
बता दें कि मंगलवार शाम बी.एस.एफ चौक पर स्थित बी.एस.एफ. हैड क्वार्टर के बाहर ब्लास्ट हुआ था। जिस कारण पहले ही सुरक्षा एजैंसियां अलर्ट पर है। वहीं आपको बता दें कि पंजाब में पिछले 10 दिनों में 3 धमाके हो चुके है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!