जालंधर में तेज रफ्तार बस का कहर, मां-बेटी की दर्दनाक मौ'त, जिंदगी से जूझ रही बच्ची

Edited By Urmila,Updated: 15 Jun, 2026 11:26 AM

speeding bus wreaks havoc in jalandhar

जालंधर–पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भोगपुर के पास सोमवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हो गया। अंधेरे में तेज रफ्तार से गुजर रही एक बस ने सड़क पार कर रहे मोटर रेहड़े को कुचल दिया।

जालंधर : जालंधर–पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भोगपुर के पास सोमवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हो गया। अंधेरे में तेज रफ्तार से गुजर रही एक बस ने सड़क पार कर रहे मोटर रेहड़े को कुचल दिया। हादसे ने कुछ ही पलों में एक परिवार को उजाड़ दिया।

सुबह करीब 4:22 बजे भोगपुर में चावला स्वीट्स के सामने यह हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस की रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि टक्कर लगते ही रेहड़े पर सवार महिलाएं कई फीट हवा में उछल गईं। मौके पर ही अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में पिंकी और उनकी बेटी योइदा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छोटी बेटी अबीदा गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम मौके पर पहुंची और घायल बच्ची को तुरंत इलाज के लिए सिविल अस्पताल काला बकरा भेजा गया।

हादसे की पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें बस की तेज रफ्तार और टक्कर की भयावहता साफ दिखाई दे रही है। टक्कर के बाद बस चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। वहीं थाना भोगपुर पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार बस चालक की पहचान की जा रही है और जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!