Jalandhar में बच्चा बेचने के मामले में सनसनीखेज खुलासे, मां ने पूर्व पति के खोले कई राज

Edited By Kamini,Updated: 11 Jun, 2026 01:11 PM

sensational revelations in the child selling case in jalandhar

जालंधर में 16 दिन के मासूम बच्चे को बेचने के संगीन मामले में नए हैरानीजनक खुलासे हुए हैं।

जालंधर : जालंधर में 16 दिन के मासूम बच्चे को बेचने के संगीन मामले में नए हैरानीजनक खुलासे हुए हैं। ये मामला दिन प्रतिदिन उलझता जा रहा है। इस मामले में आए दिन कई खुलासे हो रहे हैं। दोनों पति-पत्नी एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए नजर आ रहे हैं। 

पति चिट्टे का आदि, बेटे से करता मारपीट

बच्चे की मां शिवानी ने खुलासे करते हुए बताया कि उसका पूर्व पति शिवा चिट्टे का आदी है। शिवानी ने बताया कि उसकी पहली शादी से 12 साल का बेटा है, जिससे शिवा चिट्टा बिकवाता रहा है। वहीं बेटे का भी कहना है कि,  ''मुझे मेरा डेडी लिफाफे में पुड़िया बनाकर दे देता था और कहता था कि, इसे घर के बाहर खड़े व्यक्ति को दे आ। इसके बाद वह पैसे लाकर शिवा को दे देता था। शिवानी का कहना है कि, जब उसे इस बात का पता चला तो उसने अपने बेटे को नशा लेकर जाने से मना कर दिया। इस बात से गुस्साए उसकेन शिवा ने बेटे से मारपीट शुरू कर दी और उससे घर का सारा काम करवाया जाने लगा। इसके बाद वह अपने बेटे को वापस ले आई है।

अन्य बच्चों को भी बेचने की कर चुका कोशिश

पूर्व पति पर आरोप लगाते हुए बताया कि, वह इससे पहले अपने 3 साल के बच्चे को बेचने की भी कोशिश कर चुका है। यही नहीं उसने तो अपने ही पड़ोस का भी बच्चा उठाकर बेचने की कोशिश की लेकिन समय रहते इन बच्चों को बचा लिया गया। शिवानी ने बताया कि उसका पूर्व पति शिवा बचपन से ही क्रिमिनल माइंड है। 

पूर्व पति विधायक की बेटी को भगा चुका

2021 में वह आंध्रप्रदेश के विधायक की नाबालिग बेटी को भगाकर ले जा चुका है। लड़की अपने साथ 50 तोले से ज्यादा सोना, नकदी लेकर आई थी। इसके चलते उसके खिलाफ नंगल शामा थाने में केस दर्ज कर उसे रिमांड पर लिया गया था। इसके बाद शिवा ने लड़की उसकी सोने की चेन दे दी थी।

केस रफादफा करने के लिए पैसों का दिया लालाच

बच्चे बेचने के मामले में जांच दौरान शिवा के साथ-साथ एक और पूजा नामक महिला का नाम सामने आया है जोकि, शिवा की पत्नी के सहेली है। जानकारी के मुताबिक बच्चे अंतिम समय पूजा ही लेकर गई थी। शिवानी ने एक और खुलासा करते हुए बताया कि पूजा और उसके पति ने उसे बुलकर 2 लाख रुपए लालच दिया और इस मामले को रफादफा करने की बात कही। 

शिवा ने सभी आरोपों को बताया झूठ

महिला शिवानी के पूर्व पति शिवा ने इन सभी आरोपों को झूठा बताया है। उसका कहना है कि उसकी पहली पत्नी शिवानी ने खुद इस बच्चे बेचा है और उसके ऊपर आरोप लगा रही है। शिवा का घर में पैसे आने के बात कबूल करते हुए कहा कि, ये पैसे उसे शिवानी का बच्चा गोद लेने पर मिले हैं। वहीं शिवानी की कहना है कि,  शिवा ने बच्चे को बेचकर 5 लाख रुपए लिए हैं। 

बच्चे की मां ने ऑडियो रिकॉर्डिंग की पेश

बच्चे की मां शिवानी ने ऑडियो रिकॉर्डिंग पेश की है जिसमें सुनाई दे रहा है कि शिवानी के पूर्व पति की दूसरी पत्नी बच्चे को बेचने की बात कर रही है। शिवा की पत्नी रिकॉर्डिंग में बोल रही है कि वह बच्चे की दादी का उसे बेचने की बात बता देगी। इसे लेकर शिवानी का कहना है कि उसे पुर्व पति को बच्चे को बेचने के बारे में पहले से पता था। वहीं इस मामले में शिवा ने एक वीडियो सांझा की थी जिसमें शिवानी पैसे गिनती नजर आ रही है और उसने दावा किया था कि शिवानी ने ही अपने बच्चे को बेचा है। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जी रही है।  


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!