Edited By Kamini,Updated: 23 Jun, 2026 06:12 PM

जालंधर में आज पुलिस व बदमाश में हुई मुठभेड़ को लेकर DCP मनप्रीत ढिल्लों का बयान सामने आया है।
जालंधर : जालंधर में आज पुलिस व बदमाश में हुई मुठभेड़ को लेकर DCP मनप्रीत ढिल्लों का बयान सामने आया है। DCP ने बताया कि गत 12 जून को किशनपुरा चौक के पास BMS शोरूम पर बाइक सवार 2 युवकों द्वारा फायरिंग की गई थी। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जब पुलिस ने आरोपी को काबू करने कि कोशिश की तो उसने पुलिस फायरिंग कर दी। वहीं पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान आरोपी बिल्ला की टांग में गोली लग गई, जिसे पुलिस ने तुरन्त काबू कर लिया।
DCP ने जानकारी देते हुए बताया कि, फायरिंग के बाद आरोपियों ने 50 लाख रुपए की फिरौती की मांग की गई। पुलिस ने तुरन्त कार्रवाई करते हुए एक आरोपी कुछ को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं आरोपी नवल उर्फ बिल्ला को पुलिस ने 2 दिन पहले गिरफ्तार किया, जिसकी आज कोर्ट में पेशी थी। इस दौरान पुलिस ने कोर्ट में रिमांड हासिल कर लिया। गहराई से पूछताछ करने पर आरोपी बिल्ला ने बताया कि उसने वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक को उसने जमशेर डेयरी के पास छिपाकर रखा है।
इसी के चलते CIA स्टाफ सुरिंदर सिंह टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। इस दौरान आरोपी ने बाइक के साथ छिपाकर रखे हथियार से पुलिस पर फायरिंग कर दी। जबकि पुलिस को इस हथियार के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। जब आरोपी ने पुलिस 4 से 5 राउंड फायर किएतो पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिससे आरोपी की टांग में गोली लग गई। आरोपी बिल्ला को अस्पताल इलाज के लिए भर्ती करवाया गया। DCP का कहना है कि, पुलिस जांच में सामने या है कि BMS शोरूम पर फायरिंग विदेश में बैठे आरोपी एकम के कहने पर की गई। इसके बदले में फायरिंग करने वालों को अच्छी खासी रकम मिलनी थी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी बिल्ला के खिलाफ 2 मामला दर्ज कर लिए हैं और पूछताछ के दौरान और कई खुलासे हो सकते हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here