Edited By Urmila,Updated: 15 Jun, 2026 02:17 PM

लोहियां शहर में रेडीमेड गारमेंट्स की दुकानें 26, 27 और 28 जून को बंद रखी जाएंगी। रेडीमेड गारमैंट्स यूनियन लोहियां के अध्यक्ष यशपाल सचदेवा ने बताया।
लोहियां खास (सुभाष): लोहियां शहर में रेडीमेड गारमेंट्स की दुकानें 26, 27 और 28 जून को बंद रखी जाएंगी। रेडीमेड गारमैंट्स यूनियन लोहियां के अध्यक्ष यशपाल सचदेवा ने बताया कि आज यूनियन सदस्यों की बैठक में यह फैसला सर्वसम्मति से लिया गया है। उन्होंने कहा कि अत्यधिक गर्मी के कारण 3 दिन दुकानें बंद रखने का निर्णय किया गया है, ताकि सभी दुकानदार अपनी सुविधानुसार अपने परिवारों के साथ छुट्टियां बिता सकें।
इस अवसर पर अमरजीत सिंह आहूजा, हरदीप सिंह, सरवन सिंह, शिवदेव सिंह, जसप्रीत सिंह, शिव कुमार, राजीव विज, साजन सद्दी, मेजर सिंह, जसकरण सिंह, बलविंदर सिंह और राम शंकर आदि मौजूद थे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here