उलझता जा रहा जालंधर में 16 दिन के मासूम बच्चे को बेचने का मामला, सामने आई नई रिकॉर्डिंग

Edited By Kalash,Updated: 08 Jun, 2026 11:38 AM

jalandhar 16 days child sale case allegations

जालंधर में 16 दिन के मासूम बच्चे को बेचने के संगीन मामले से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है।

पंजाब डेस्क : जालंधर में 16 दिन के मासूम बच्चे को बेचने के संगीन मामले से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार इस मामले में बच्चे की मां शिवानी ने ऑडियो रिकॉर्डिंग पेश की है जिसमें सुनाई दे रहा है कि शिवानी के पूर्व पति की दूसरी पत्नी बच्चे को बेचने की बात कर रही है। शिवा की पत्नी रिकॉर्डिंग में बोल रही है कि वह बच्चे की दादी का उसे बेचने की बात बता देगी। इसे लेकर शिवानी का कहना है कि उसे पुर्व पति को बच्चे को बेचने के बारे में पहले से पता था।      

वहीं गत दिन इस मामले में शिवा ने वीडियो सांझा की थी जिसमें शिवानी पैसे गिनती नजर आ रही है और उसने दावा किया था कि शिवानी ने ही अपने बच्चे को बेचा है। गौरतलब है कि बीते दिनों रामामंडी की रहने वाली महिला शिवानी ने अपने पूर्व पति शिवा पर उसका बच्चा बेचने के आरोप लगाए थे। इसके बाद से पुलिस द्वारा मामले की जांच की जी रही है।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!