Edited By Subhash Kapoor,Updated: 06 May, 2026 11:37 PM

जालंधर में BSF चौक पर हुए बम धमाके को लेकर नई CCTV फुटेज सामने आई है, जिसने जांच को नया मोड़ दे दिया है। फुटेज में एक बाइक सवार संदिग्ध नजर आ रहा है, जो धमाके से ठीक 5 सेकेंड पहले मौके से निकलता दिखाई देता है।
जालंधर : जालंधर में BSF चौक पर हुए बम धमाके को लेकर नई CCTV फुटेज सामने आई है, जिसने जांच को नया मोड़ दे दिया है। फुटेज में एक बाइक सवार संदिग्ध नजर आ रहा है, जो धमाके से ठीक 5 सेकेंड पहले मौके से निकलता दिखाई देता है।
जानकारी के मुताबिक, उक्त बाइक सवार काफी देर तक उस जगह के आसपास खड़ा रहा, जहां बाद में धमाका हुआ। जैसे ही वह अपनी बाइक लेकर वहां से निकलता है, कुछ ही सेकेंड बाद जोरदार धमाका होता है और पास खड़ी एक्टिवा स्कूटर के परखच्चे उड़ जाते हैं।
इस घटनाक्रम के बाद जांच एजेंसियों का शक उस बाइक सवार पर गहराता जा रहा है। यह भी आशंका जताई जा रही है कि कहीं उसी ने रिमोट के जरिए धमाके को अंजाम तो नहीं दिया। हालांकि, पुलिस ने इस पर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान और तलाश शुरू कर दी गई है। सुरक्षा एजेंसियां इलाके में लगे अन्य कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही हैं, ताकि पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ी जा सकें।