माइनिंग केस में  MLA पठानमाजरा कोर्ट में पेश, भेजा पुलिस रिमांड पर

Edited By Kamini,Updated: 07 May, 2026 06:36 PM

mla pathanmajra appears in court in mining case

सनोर विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा को पटियाला पुलिस ने माइनिंग केस में गिरफ्तार करने के बाद आज माननीय कोर्ट में पेश किया।

पटियाला (बलजिंदर): सनोर विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा को पटियाला पुलिस ने माइनिंग केस में गिरफ्तार करने के बाद आज माननीय कोर्ट में पेश किया। जहां माननीय कोर्ट ने विधायक पठानमाजरा को 11 मई तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। विधायक पठानमाजरा के खिलाफ यह केस थाना जुल्कां में दर्ज है।

मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने विधायक पठानमाजरा से एक टिपर बरामद किया है और माइनिंग में इस्तेमाल होने वाली पोकलैन मशीन की रिकवरी अभी बाकी है। इसके अलावा, पुलिस इस केस से जुड़े अलग-अलग पहलुओं की भी जांच करेगी। यहां यह बताना जरूरी है कि विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा को पहले सिविल लाइंस पुलिस ने रेप केस में गिरफ्तार किया था, जिसमें वह ज्यूडिशियल कस्टडी में हैं और अभी बठिंडा जेल में बंद हैं, जहां से पटियाला पुलिस ने पठानमाजरा को फिर से लाकर कोर्ट में पेश किया और उनका पुलिस रिमांड हासिल किया है।

विधायक पठानमाजरा को आज CIA स्टाफ पटियाला इंचार्ज इंचार्ज प्रदीप सिंह बाजवा और CIA समाना इंचार्ज इंचार्ज अंकुरदीप सिंह की लीडरशिप में पुलिस पार्टियां बठिंडा जेल से पटियाला लाईं। पठानमाजरा को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के तहत माननीय कोर्ट में पेश किया गया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!