Edited By Subhash Kapoor,Updated: 09 Oct, 2026 12:20 AM

पटियाला के नाभा में विजीलैंस विभाग की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। बताया जा रहा है कि माइनिंग विभाग के एक अधिकारी पर रिश्वत मांगने के आरोप में विजिलेंस ने बड़ी कार्रवाई की है। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने नाभा में तैनात SDO हरदीप सिंह को कथित तौर पर...
पटियाला : पटियाला के नाभा में विजीलैंस विभाग की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। बताया जा रहा है कि माइनिंग विभाग के एक अधिकारी पर रिश्वत मांगने के आरोप में विजिलेंस ने बड़ी कार्रवाई की है। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने नाभा में तैनात SDO हरदीप सिंह को कथित तौर पर 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
जानकारी के मुताबिक, गांव अलीपुर आरियां के एक ठेकेदार ने विजिलेंस ब्यूरो के पास शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि उसके ओवरलोड टिप्परों के चालान काटने की धमकी देकर कार्रवाई से बचाने के बदले SDO द्वारा 50 हजार रुपए की रिश्वत मांगी जा रही थी। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस टीम ने मामले की जांच की और ट्रैप लगाकर कार्रवाई की। अधिकारी को कथित तौर पर रिश्वत की रकम लेते हुए काबू कर लिया गया। विजिलेंस ब्यूरो ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार से संबंधित मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।