फरीदकोट में तीन स्कूल-कॉलेजों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी

Edited By Kamini,Updated: 07 May, 2026 01:51 PM

threat to bomb three schools and colleges in faridkot

मुख्यमंत्री के फरीदकोट दौरे से पहले उस समय हड़कंप मच गया, जब 3 शैक्षणिक संस्थानों को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली।

फरीदकोट (राजन) : मुख्यमंत्री के फरीदकोट दौरे से पहले उस समय हड़कंप मच गया, जब 3 शैक्षणिक संस्थानों को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली। सूचना मिलते ही जिला पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं तथा संबंधित स्कूलों और कॉलेजों में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। हालांकि अब तक किसी भी संस्थान से कोई संदिग्ध या विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई है।

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री अपनी “शुकराना यात्रा” के तहत आज फरीदकोट और कोटकपूरा पहुंच रहे हैं। इसी दौरान सादिक के सरकारी कन्या स्कूल, फरीदकोट के दशमेश पब्लिक स्कूल और दशमेश डेंटल कॉलेज को ई-मेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी दी गई। धमकी मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संबंधित शैक्षणिक संस्थानों को खाली करवाया और पूरे परिसर की गहन तलाशी शुरू कर दी। सुरक्षा एजेंसियों की टीमें भी जांच में जुटी हुई हैं। सादिक के सरकारी स्कूल में सर्च ऑपरेशन पूरा कर लिया गया है, जबकि फरीदकोट के अन्य दोनों संस्थानों में जांच जारी है।

डीएसपी तरलोचन सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीमें मौके पर पहुंच गई थीं और एहतियात के तौर पर स्कूलों में छुट्टी कर दी गई। उन्होंने कहा कि अब तक किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है, लेकिन सुरक्षा के मद्देनजर जांच जारी रखी गई है। गौरतलब है कि इससे पहले भी पंजाब के कई शहरों में स्कूलों और अन्य संस्थानों को इस तरह की धमकियां मिल चुकी हैं, जिनकी जांच सुरक्षा एजेंसियों द्वारा की गई थी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!