पुलिस के हाथ लगी सफलता, भारी मात्रा में हेरोइन बरामद

Edited By Kalash,Updated: 24 Sep, 2026 05:34 PM

heroine recover

मुख्य मुलजिम की निशानदेही पर 6 किलो 700 ग्राम और हेरोइन बरामद की गई है।

फरीदकोट (राजन): एस.एस.पी. गुरबंस सिंह बैंस के नेतृत्व में फरीदकोट पुलिस की ओर से नशा तस्करी के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत सरहद पार से हेरोइन व गैर कानूनी हथियारों की तस्करी करने वाले नैटवर्क का पर्दाफाश करते हुए पहले 4 मुलजिमों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे में से 47 किलो 300 ग्राम हेरोइन, .30 बोर के 3 पिस्तौल, 3 मैगजीन व 15 जिन्दा कारतूस बरामद किए गए थे। अब इस मामले की तफ्तीश को आगे चलाते हुए मुख्य मुलजिम की निशानदेही पर 6 किलो 700 ग्राम और हेरोइन बरामद की गई है। इस तरह मामले में अब तक कुल 54 किलो हेरोइन बरामद हो चुकी है।

यह जानकारी एस.पी. नरिन्द्र सिह की ओर से प्रैस के साथ सांझा की गई। उन्होंने बताया कि बाबा फरीद आगमन पर्व के मद्देनजर जिले में विशेष नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान शनिवार व रविवार की दर्मियानी रात को सी.आई.ए फरीदकोट की पुलिस टीम ने एक कार को रोककर उसमें सवार चार नौजवानों को काबू किया था। कार की तलाशी के दौरान भारी मात्रा में हेरोइन, गैर कानूनी हथियार व जिन्दा कारतूस बरामद किए गए थे। गिरफ्तार मुलजिमों की पहचान अंकुश वासी घुबाया, मंगल सिंह वासी पंजे के उताड़, सचिन उर्फ संजू वासी प्रभात सिंह वाला व अनमोल सिंह वासी लामोचड़ खुर्द, सभी जिला फिरोजपुर के तौर पर हुई थी। 

एस.पी. नरिन्द्र सिंह ने बताया कि मुलजिमों से दौराने पूछताछ मुख्य मुलजिम मंगल सिंह ने खुलासा किया कि जिस दिन सरहद पार से ड्रोन के द्वारा हेरोइन की खेप मंगवाई गई थी, उस दिन खेप का कुछ हिस्सा सरहदी क्षेत्र में ही रह गया था। मुलजिम ने पुलिस को बताया कि वह बाकी रहती कंसाइनमैंट बरामद करवा सकता है। मुलजिम के इस खुलासे के बाद एस.एस.पी. गुरबंस सिंह बैंस के दिशा निर्देशों में पुलिस की ओर से बी.एस.एफ के साथ तालमेल कर मंगल सिंह की निशानदेही पर सरहदी क्षेत्र में तलाशी मुहिम चलाई गई इस दौरान 6 किलो 700 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!