Edited By Kalash,Updated: 26 Sep, 2026 05:02 PM

थाना सदर फरीदकोट की पुलिस ने नशा करने के आरोप में एक व्यक्ति को काबू कर उसके खिलाफ केस दर्ज किया है।
फरीदकोट (राजन): थाना सदर फरीदकोट की पुलिस ने नशा करने के आरोप में एक व्यक्ति को काबू कर उसके खिलाफ केस दर्ज किया है। काबू किए व्यक्ति की पहचान नवदीप सिंह वासी गांव चहिल, जिला फरीदकोट के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार थाना सदर की पुलिस पार्टी गश्त व शकी व्यक्तियों की चैकिंग के सम्बंध में गांव चहिल नजदीक पुल हाईवे पर मौजूद थी। इस दौरान मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि उक्त व्यक्ति गांव के श्मशानघाट में बैठकर नशा कर रहा है।
सूचना के आधार पर पुलिस पार्टी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए श्मशानघाट में से उसे काबू कर लिया। पुलिस के अनुसार प्राथमिक जांच के दौरान उसकी ओर से नशा किया हुआ लग रहा था। इसके बाद उसे सिविल अस्पताल फरीदकोट लेजाकर डोप टैस्ट कराया गया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। डोप टैस्ट पॉजिटिव आने उपरांत पुलिस की ओर से केस दर्ज कर अगली कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here