Aman Arora के नाम की चर्चा होने के बाद मजीठिया बोले-कथित घोटाले का मास्टरमाइंड कौन? AAP लीडरशिप दे जवाब

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 07 May, 2026 09:28 PM

majithia s statement following the mention of aman arora s name

ई.डी. रेड में आप के पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा का नाम सामने आने पर सियासी हलचल तेज हो गई है। वहीं अकाली नेता बिक्रम मजीठिया ने टवीट जारी कर निशाना साधा है। अपने टवीट में कहा है  “सब पकड़े जाएंगे चैप्टर-2”, भगवंत मान के करीबी लोगों के बाद अब पार्टी...

जालंधर : ई.डी. रेड में आप के पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा का नामों की चर्चा सामने आने पर सियासी हलचल तेज हो गई है। वहीं अकाली नेता बिक्रम मजीठिया ने टवीट जारी कर निशाना साधा है। अपने टवीट में कहा है  “सब पकड़े जाएंगे चैप्टर-2”, भगवंत मान के करीबी लोगों के बाद अब पार्टी प्रधान Aman Arora का भी नंबर लगने वाला है।

ईडी की छापेमारी में आम आदमी पार्टी के प्रधान अमन अरोड़ा का नाम सामने आना यह दिखाता है कि “झूठी खास पार्टी” नीचे से लेकर ऊपर तक भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। पंजाब में AAP की “कट्टर ईमानदारी” की कहानी को ईडी की जांच ने पूरी तरह बेनकाब कर दिया है। मजीठिया ने कहा कि ईडी ने आधिकारिक तौर पर कहा है कि “गौरव धीर, पंजाब AAP प्रधान और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा का करीबी सहयोगी है” और उसका नाम कथित CLU फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सामने आया है।

मजीठिया ने कहा कि ईडी ने आगे कहा कि “दो बिचौलिए नितिन गोहल और प्रीतपाल सिंह ढींढसा को भी जांच में शामिल किया गया है, जिन्होंने राजनीतिक संरक्षण और सरकारी मशीनरी से बचाव दिलाने में भूमिका निभाई।” “राजनीतिक संरक्षण”, “सरकारी कामकाज में दखल”, फर्जी जमीन दस्तावेज, फर्जी CLU, मनी लॉन्ड्रिंग और बालकनी से नकदी फेंकने वाला मॉडल — यही पंजाब आज देख रहा है।

ईडी के मुताबिक कई आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए हैं और छापेमारी के दौरान करीब 1 करोड़ रुपये नकद भी जब्त किए गए हैं। पंजाब अब आम आदमी पार्टी की लीडरशिप से जवाब मांग रहा है कि आखिर यह नेटवर्क किसकी सरपरस्ती में चल रहा था और इस कथित घोटाले का मास्टरमाइंड कौन है?

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!