Edited By Vatika,Updated: 25 Jun, 2026 09:57 AM

पंजाब के मुख्यमंत्री से जुड़ी एक कथित विवादित वीडियो को लेकर सियासी माहौल गरमा गया है।
खरड़ (अमरदीप सिंह सैनी): पंजाब के मुख्यमंत्री से जुड़ी एक कथित विवादित वीडियो को लेकर सियासी माहौल गरमा गया है। इसी बीच खरड़ बस स्टैंड से दशमेश नगर तक राष्ट्रीय राजमार्ग (हाईवे) किनारे मुख्यमंत्री के खिलाफ पोस्टर लगाए जाने की चर्चा है। विपक्षी नेताओं ने इसे लोगों के रोष का प्रतीक बताया है।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कोषाध्यक्ष सुखविंदर सिंह गोल्डी और जिला कांग्रेस अध्यक्ष कमल किशोर शर्मा ने संयुक्त बयान जारी कर कहा कि कथित वीडियो से सिख समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को श्री अकाल तख्त साहिब की मर्यादा और सम्मान को ध्यान में रखते हुए इस मामले पर अपना पक्ष स्पष्ट करना चाहिए।
विपक्षी नेताओं ने कहा कि यदि मुख्यमंत्री स्वयं को निर्दोष मानते हैं तो उन्हें इस मामले की निष्पक्ष जांच का सामना करना चाहिए। उन्होंने मांग की कि लोगों के मन में उठ रहे सवालों और शंकाओं को दूर करने के लिए मुख्यमंत्री सार्वजनिक रूप से स्पष्टीकरण दें।