नशे से बढ़ती मौतों पर MLA बलविंदर धालीवाल ने सरकार को घेरा, जवाबदेही की मांग

Edited By Harman,Updated: 16 Jun, 2026 03:02 PM

mla balwinder dhaliwal targets the government over rising drug related deaths

पंजाब के युवा नशे के दलदल में दबे हुए हैं और आए दिन नशे के कारण लोगों की हो रही मौत की खबरें सामने आती रहती है।

पंजाब डेस्क : पंजाब के युवा नशे के दलदल में दबे हुए हैं और आए दिन नशे के कारण लोगों की हो रही मौत की खबरें सामने आती रहती है। इसे लेकर फगवाड़ा से कांग्रेस के विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल ने सवाल उठाते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा कि NCRB के डेटा और जालंधर में ओवरडोज से हुई मौतों ने पंजाब में ड्रग्स के संकट की भयावह सच्चाई को एक बार फिर सबके सामने ला दिया है।

उन्होंने लिखा कि नशे की ओवरडोज से हुई हर मौत के पीछे एक टूटा हुआ परिवार, दुखी माता-पिता और कभी पूरे न होने वाले सपने होते हैं। किसी भी मां को अपने बच्चे को दफनाना न पड़े और किसी भी परिवार को अपने किसी प्रियजन को इस जानलेवा समस्या का शिकार बनते न देखना पड़े।

बलविंदर सिंह धालीवाल ने कहा कि ड्रग्स की समस्या को खत्म करने के पंजाब सरकार के दावे खोखले साबित हो रहे हैं क्योंकि युवाओं की जान जा रही है। जहां सरकार विज्ञापनों और बड़े-बड़े वादों पर ध्यान देती दिख रही है, वहीं पंजाब के युवा इसकी कीमत चुका रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को भाषणों की नहीं, बल्कि जवाबदेही, ठोस कार्रवाई और नतीजों की ज़रूरत है। पंजाब पूछ रहा है जिम्मेदारी तय होने से पहले और कितनी जानें जाएंगी? 

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!