Ludhiana पुलिस की बड़ी कार्रवाई: घातक हथियारों के साथ दबोचा बदमाश, 4 पिस्तौल बरामद

Edited By Vatika,Updated: 24 Apr, 2026 11:26 AM

major action by ludhiana police

महानगर में अमन-शांति को भंग करने की कोशिश करने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ

लुधियाना(राज): महानगर में अमन-शांति को भंग करने की कोशिश करने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ लुधियाना पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद हुए हैं। आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए अपने साथियों का इंतजार कर रहा था, लेकिन पुलिस ने समय रहते उसके मंसूबों पर पानी फेर दिया।

बिना देरी किए पुलिस ने की इलाके की घेराबंदी 
मिली जानकारी के अनुसार, एस.आई. रोशन लाल अपनी पुलिस पार्टी के साथ इलाके में गश्त पर तैनात थे। इसी दौरान उन्हें मुखबिर खास से पुख्ता सूचना मिली कि रोबिन नामक एक व्यक्ति किसी संगीन वारदात को अंजाम देने की नीयत से गांव खेड़ी के श्मशान घाट (धांधरा रोड) के बाहर खड़ा होकर अपने किसी जानकार का इंतजार कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने बिना देरी किए इलाके की घेराबंदी कर दी। पुलिस ने घेराबंदी कर जब आरोपी रोबिन को काबू किया और उसकी तलाशी ली, तो पुलिसकर्मी भी दंग रह गए। आरोपी के पास से कुल 4 अवैध पिस्तौल बरामद किए गए। बरामद हथियारों में 30 बोर की 3 पिस्तौल और 9 एम.एम. की 1 पिस्तौल शामिल है। पुलिस का मानना है कि इतनी बड़ी संख्या में हथियारों की मौजूदगी किसी बड़ी गैंगवार या डकैती की ओर इशारा कर रही है।

पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत किया मामला दर्ज
थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी ये हथियार कहां से लेकर आया था और लुधियाना में उसका अगला टारगेट कौन था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के दौरान कई और बड़े खुलासे होने की उम्मीद है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों को भी जल्द ही सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!