Edited By Vatika,Updated: 20 Apr, 2026 09:37 AM

महानगर में ठगी और धोखाधड़ी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।
लुधियाना(राज): महानगर में ठगी और धोखाधड़ी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामले में थाना पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मोबाइल एसेसरीज (सामान) बेचने के नाम पर करीब 49.51 लाख रुपए की ठगी करने के आरोप में मामला दर्ज किया है।
झांसे में लेकर लाखों रुपए हड़पे
आरोपी की पहचान अनीता खरबंदा, जतिंदर मोहन, जसप्रीत सिंग और यश बंसल के रूप में हुई है, जिसने बड़ी चालाकी से शिकायतकर्ता को अपने झांसे में लेकर लाखों रुपए हड़प लिए। शिकायतकर्ता बलराज सिंह की पुलिस को शिकायत दी थी, जिसकी बारीकी से पड़ताल करने के बाद अब आरोपी के खिलाफ शिकंजा कसा गया है। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी बलराज सिंह ने शिकायतकर्ता को मोबाइल एसेसरीज का सामान दिलवाने का भरोसा दिया था।
आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
व्यापारिक संबंध और विश्वास का फायदा उठाते हुए उसने अलग-अलग किश्तों में कुल 49,51,500/- रुपए की मोटी रकम वसूल ली। रुपए लेने के बाद जब सामान भेजने की बारी आई, तो आरोपी टालमटोल करने लगा। न तो उसने मोबाइल का सामान भेजा और न ही पीड़ित की रकम वापस की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जांच में धोखाधड़ी के पुख्ता सबूत मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।