Edited By Kamini,Updated: 03 Jun, 2026 06:35 PM

फिरोजपुर में आज दिल्ली जैसा हादसा हो गया। दरअसल, फिरोजपुर कैंट में आज एक मशहूर रेस्टोरेंट में भयानक आग लग गई।
फिरोजपुर : फिरोजपुर में आज दिल्ली जैसा हादसा हो गया। दरअसल, फिरोजपुर कैंट में आज एक मशहूर रेस्टोरेंट में भयानक आग लग गई। मिली जानकारी के अनुसार नैवेद्यम स्वीट्स एंड बेकर्स (Naivedyam Sweets & Bakers) फिरोजपुर, पंजाब में स्थित एक बेहद लोकप्रिय और जानी-मानी बेकरी और रेस्टोरेंट है।
बुधवार रेस्टोरेंट में लगी भयानक आग से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। दूर-दूर तक धुआं दिखाई देने लगा। मौके पर तुरन्त फायर ब्रिगेड को फोन किया जिन्होंने आकर बचाव कार्य शुरू किया। मौके पर फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियां आग पर काबू पाने के लिए पहुंची। जानकारी के मुताबिक, रेस्टोरेंट में लगी आग में तुलसी नाम के एक कर्मचारी की जलने से मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक, जब आग लगी तो किसी को नहीं पता था कि यह कर्मचारी रेस्टोरेंट के अंदर है। जब फायर ब्रिगेड के कर्मचारी आग बुझा रहे थे तो उन्होंने इस जले हुए व्यक्ति को देखा, जिसे बाहर निकालकर तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया।
ड्यूटी पर तैनात इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि मृतक तुलसी की उम्र उसके साथियों ने करीब 20 से 25 साल बताई है और जब उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल फिरोजपुर लाया गया तो उसकी मौत हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि आग में मरे इस युवक का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा और संबंधित थाने की पुलिस को उसकी मौत की जानकारी दे दी गई है। तुलसी को सिविल अस्पताल फिरोजपुर लाया गया था। संपर्क करने पर DSP सिटी फिरोजपुर सरदार सुखविंदर सिंह ने कहा कि आग में जलकर मरे इस युवक की मौत के मामले में पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है। बताया जा रहा है कि इस आग की घटना में एक व्यक्ति घायल भी हुआ है।
बताया जा रहा है कि रेस्टोरेंट के अंदरूनी हिस्से में लगी जहां फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक सामान व अन्य सामग्री पड़ी थी जिसका बहुत नुकसान हुआ। की ऊपर मंजिल पर आग लगी, जहां पहुंचने के लिए कोई सीधा रास्ता नहीं है। इसलिए आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड टीम को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इस दौरान बड़ी चिंता रेस्टोरेंट में रखा गैस सिलेंडरों को लेकर थी, अगर आग फैलती तो वहां बड़ा धमाका हो सकता था। मौके पर फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने बहुत ही सावधानी से गैस सिलेंडरों को बाहर निकाला।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here