सौतेले भाई की शर्मनाक हरकत! बहन को बदनाम करने के नीयत से की छेड़छाड़

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 02 Jun, 2026 07:37 PM

molestation committed in ludhiana with the intent to defame a sister

: एक युवक ने अपनी सौतेली बहन को सामाजिक तौर पर बदनाम करने की नीयत से उसके साथ-साथ कथित तौर पर छेड़छाड़, अश्लील इशारे करने  के साथ साथ गाली गलौच किया । विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकियां देनी शुरू कर दी ।

लुधियाना  (गौतम) : एक युवक ने अपनी सौतेली बहन को सामाजिक तौर पर बदनाम करने की नीयत से उसके साथ-साथ कथित तौर पर छेड़छाड़, अश्लील इशारे करने  के साथ साथ गाली गलौच किया । विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकियां देनी शुरू कर दी । युवती ने थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस को शिकायत दी ।  पुलिस ने शिकायत की जांच के बाद सरूप नगर के रहने वाले राहुल टक्कर उर्फ राहुल कुमार व उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई शिकायत में युवती ने आरोप लगाया है कि उकत आरोपी राहुल टक्कर उसका सौतेला भाई है । 9 फरवरी 2026 को वह कुछ काम के चलते किप्स मार्किट गई थी । वहां पर उक्त आरोपी भी अपने 3-4 अज्ञात साथियों के साथ किप्स मार्केट पहुंचा हुआ था । आरोप है कि आरोपी ने युवती को सामाजिक रूप से बदनाम करने की नीयत से सार्वजनिक स्थान पर उसके साथ अशोभनीय व्यवहार किया।

शिकायत के अनुसार आरोपियों ने बाजार में युवती के प्रति अश्लील इशारे किए, उसके साथ छेड़छाड़ की, गंदी गालियां निकालीं और जान से मारने की धमकियां दीं। घटना के समय बाजार में लोगों की आवाजाही भी थी। सब इंस्पैक्टर सुखदीप सिंह ने बताया कि मामले को लेकर जांच की जा रही है । आरोपियों को जल्द ही काबू कर लिया जाएगा । पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में उपलब्ध सबूतों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!