Transfer : जालंधर पुलिस कमिश्नर सहित 11 IPS अधिकारियों के तबादले,  Read List

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 01 Jun, 2026 06:08 PM

transfers 11 ips officers transferred including jalandhar police commissioner

पंजाब सरकार ने सोमवार को पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 11 आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेशों के मुताबिक जालंधर पुलिस कमिश्नर समेत कई अहम पदों पर बदलाव किया गया है।

जालंधर : पंजाब सरकार ने सोमवार को पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जालंधर पुलिस कमिश्नर सहित 11 आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेशों के मुताबिक जालंधर पुलिस कमिश्नर समेत कई अहम पदों पर बदलाव किया गया है।

आदेशों के अनुसार आईपीएस अधिकारी धनप्रीत कौर को जालंधर पुलिस कमिश्नर के पद से हटाकर फिल्लौर स्थित एमआरएस पीपीए का डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। वहीं लुधियाना रेंज के डीआईजी सतिंदर सिंह को नया पुलिस कमिश्नर जालंधर लगाया गया है।

इसके अलावा सरकार ने कई अन्य अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। आईपीएस अनीता पुंज को स्पेशल डीजीपी एचआरडी एंड वेलफेयर पंजाब, चंडीगढ़ लगाया गया है, जबकि संदीप गोयल को लुधियाना रेंज का डीआईजी नियुक्त किया गया है। सरकार की ओर से जारी आदेशों में सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं। यह आदेश पंजाब के अतिरिक्त मुख्य सचिव आलोक शेखर की ओर से जारी किए गए।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!