Edited By Vatika,Updated: 03 Jun, 2026 10:05 AM

शादी का झांसा देकर एक मासूम युवती की जिंदगी और आबरू के साथ खिलवाड़ करने का एक बेहद शर्मनाक मा
लुधियाना (राज): शादी का झांसा देकर एक मासूम युवती की जिंदगी और आबरू के साथ खिलवाड़ करने का एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। जिसमें एक हवस के अंधे भेड़िए ने न सिर्फ युवती की मर्जी के खिलाफ उसके जिस्म को नोचा, बल्कि अपनी विकृत मानसिकता का सबूत देते हुए उसके साथ अप्राकृतिक संबंध भी बनाए। इस घिनौने खेल के कारण पीड़ित युवती गर्भवती हो गई है। इसे बाद युवक ने शादी से इंकार कर दिया। अब डाबा पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी गौरव कुमार के खिलाफ संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित ने पुलिस को लिखित शिकायत में बताया है कि पीड़िता की मुलाकात नवंबर 2025 में आरोपी के साथ हुई थी। मुलाकात के बाद आरोपी की नीयत डोल गई और उसने युवती को अपनी बातों के जाल में फंसाना शुरू कर दिया। उसने पीड़िता को जल्द ही शादी के बंधन में बंधने का ऐसा झांसा दिया कि युवती उसके झूठे वादों को सच मान बैठी। शादी का झांसा देने के बाद आरोपी ने उस की मर्जी और सहमति के बिना लगातार उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाता रहा और उसकी अस्मत से खेलता रहा।
दरिंदगी की हद तो तब पार हो गई जब आरोपी ने पीड़िता के साथ जबरन अप्राकृतिक तरीके से भी संबंध बनाए। इस लगातार हो रहे शारीरिक शोषण और प्रताड़ना के कारण पीड़िता गर्भवती हो गई, जिसके बाद उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। जब उसने युवक को बताया और शादी करने के लिए कहा तो आरोपी साफ ही शादी से मुकर गया। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस को शिकायत देकर इंसाफ की गुहार लगाई।