Ludhiana : एक्टिवा पर आया ‘नटवरलाल’, कई दुकानदारों को लगाया लाखों का चूना

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 03 Jun, 2026 12:24 AM

fraud in ludhiana

शिंगार सिनेमा रोड़ पर सक्रिय एक नटवार लाल बने युवक ने कई दुकानदारों से अपने खाते में पैसे ट्रांसफर करवाए और उसका भुगतान नहीं किया। जब दुकानदार उसको पकड़ने के लिए उसके पीछे भागते तो नटवार लाल मौके से फरार हो जाता। नटवार लाल बने युवक ने पहले एक मनी...

लुधियाना, (गौतम) : शिंगार सिनेमा रोड़ पर सक्रिय एक नटवार लाल बने युवक ने कई दुकानदारों से अपने खाते में पैसे ट्रांसफर करवाए और उसका भुगतान नहीं किया। जब दुकानदार उसको पकड़ने के लिए उसके पीछे भागते तो नटवार लाल मौके से फरार हो जाता। नटवार लाल बने युवक ने पहले एक मनी ट्रांसफर, टेलिकॉम का काम करने और उसके बाद तीन चार अन्य दुकानदारों को भी चूना लगाया। 

मनी ट्रांसफर की दुकान के मालिक ने बताया कि एक्टिवा पर सवार युवक उसके पास आया और उससे 10 हजार रुपए उसके खाते में पेटीएम करने के लिए कहा। युवक ने जब पैसे मांगे तो उसने कहा कि वह अभी भुगतान कर रहा है। युवक ने दुकान से थोड़ी दूरी पर अपनी एक्टिवा पार्क की थी। जब उसने पैसे ट्रांसफर कर दिए तो युवक ने उसका स्क्रीन शॉट लेकर किसी को भेज दिया। बाद में नटवार लाल ने कहा कि वह स्कूटर की डिग्गी से पैसे निकाल कर दे रहा है। वह स्कूटर की डिग्गी से पैसे निकालने की बजाए एक्टिवा लेकर फरार हो गया। वह उसको पकड़ने के लिए उसके पीछे भी भागा लेकिन वह फरार हो गया। इसी तरह से नटवर ने एक अन्य दुकानदार अमित को भी इसी तरह चूना लगाया। जब दुकानदारों ने इस तरह से ठगी करने वाले युवक की फोटो वायरल की तो पता चला कि उसने अन्य कई दुकानदारों को इसी तरह से चूना लगाया है और वह चंडीगढ़ रोड़ का रहने वाला है। वारदातों को अंजाम देने के बाद उक्त युवक ने अपना मोबाइल बंद कर लिया। लोगों ने इस संबंध में पुलिस को शिकातय दी। उक्त युवक की दुकानदारों के सीसीटीवी कैमरों में करतूत कैद हो गई।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!