Edited By Subhash Kapoor,Updated: 31 May, 2026 11:19 PM

लुधियाना के घवद्दी-खानपुर नहर क्षेत्र में रविवार शाम एक दर्दनाक हादसे में तीन युवकों की डूबने से मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक को सुरक्षित बचा लिया गया।
लुधियाना (गौतम) : लुधियाना के घवद्दी-खानपुर नहर क्षेत्र में रविवार शाम एक दर्दनाक हादसे में तीन युवकों की डूबने से मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक को सुरक्षित बचा लिया गया।
मृतकों की पहचान मंजीत नगर निवासी वरिंदर सिंह बिंदु और विनी कुमार, तथा अब्दुल्लापुर बस्ती निवासी अजय कश्यप के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि चार युवक नहर के पास मौजूद थे। इसी दौरान तीन युवक गहरे पानी में चले गए और डूब गए, जबकि चौथे युवक को स्थानीय लोगों और बचाव दल की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव टीमें मौके पर पहुंचीं। काफी मशक्कत के बाद तीनों युवकों के शव नहर से बरामद कर लिए गए। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है और मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
सूत्रों के अनुसार आशंका जताई जा रही है कि युवक किसी नशे के प्रभाव में हो सकते थे, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने लोगों से नहरों और जल स्रोतों के आसपास सावधानी बरतने की अपील की है।