Edited By Subhash Kapoor,Updated: 21 May, 2026 11:41 PM

थाना पीएयू के अधीन आते सगू चौक के नजदीक एक तेज रफ्तार कार चालक महिला ने एक्टिवा सवार एडवोकेट महिला को टक्कर मार दी गई जिसके कारण एक्टिवा सवार एडवोकेट महिला गंभीर रूप में जख्मी हो गई. जिसे इलाज के लिए डीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इलाज के...
लुधियाना (अनिल, गणेश/सचिन) : थाना पीएयू के अधीन आते सगू चौक के नजदीक एक तेज रफ्तार कार चालक महिला ने एक्टिवा सवार एडवोकेट महिला को टक्कर मार दी गई जिसके कारण एक्टिवा सवार एडवोकेट महिला गंभीर रूप में जख्मी हो गई. जिसे इलाज के लिए डीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इलाज के दौरान एडवोकेट महिला की मौत हो गई है।
मामले बारे जानकारी देते हुए थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेंद्र पाल चौधरी ने बताया कि आज शाम करीब 5 बजे पुलिस को सूचना मिली कि सगू चौक के पास एक कार और एक्टिवा के बीच एक्सीडेंट हुआ है और एक्टिवा सवार महिला को इलाज के लिए अस्पताल में ले जाया गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम तुरंत डीएमसी अस्पताल में पहुंची यहां एक्टिवा सवार महिला की मौत हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि मृतक महिला की पहचान शिवानी वधवा (33) पुत शिवचंद्र वधवा वासी मॉडल टाउन नूरमहल जालंधर हालवासी जी.के डेयरी वाली गली हबडां रोड के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि मृतक महिला शिवानी वधवा कोर्ट परिसर में एडवोकेट की प्रैक्टिस करती थीं, उन्होंने बताया कि आज एडवोकेट शिवानी वधवा कोर्ट से काम खत्म करके वापस अपने घर जा रही थी और उसी दौरान सग्गू चौक के पास उसका एक्सीडेंट हो गया, जिसमें उसकी मौत हो गई।
थाना प्रभारी ने बताया कि फिलहाल पुलिस द्वारा मृतक महिला शिवानी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मृतक महिला शिवानी वधवा की माता सुनीता रानी पत्नी शिव चंद्र वधवा की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए कार चालक महिला के खिलाफ तेज रफ्तारी से वाहन चलाने और गैरइरादन हत्या का मामला दर्ज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अभी तक मामले में कार चालक आरोपी महिला की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस द्वारा मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।