Ludhiana में दिनदहाड़े युवकों पर Firing, सिनेमा रोड पर मची दहशत

Edited By Vatika,Updated: 01 Jun, 2026 03:15 PM

ludhiana firing news

महानगर में बेखौफ घूम रहे आपराधिक तत्वो के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि

लुधियाना(राज, गौतम): महानगर में बेखौफ घूम रहे आपराधिक तत्वो के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि अब उन्हें पुलिस और कानून का रत्ती भर भी खौफ नहीं रहा। ऐसा ही एक बेहद सनसनीखेज और खौफनाक मामला आज सोमवार दोपहर को श्रृंगार सिनेमा रोड से सामने आया है। यहां सरेबाजार मोटरसाइकिल सवार दो हमलावर युवकों ने दूसरी बाइक पर जा रहे दो युवकों को निशाना बनाते हुए उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गनीमत यह रही कि इस जानलेवा हमले में दोनों युवक बाल-बाल बच गए और उनकी जान सुरक्षित रही। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में और बाजार में दहशत का माहौल पैदा हो गया।

आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में अफरा-तफरी
जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर को जब शृंगार सिनेमा रोड पर रोजाना की तरह चहल-पहल थी, तभी मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए दो शातिर हमलावरों ने दूसरी बाइक पर जा रहे दो युवकों का पीछा करना शुरू कर दिया। मौका देखते ही हमलावरों ने पिस्तौल तान दी और युवकों पर सीधे फायर कर दिया। अचानक हुई इस गोलीबारी से घबराए युवकों की मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई और सड़क पर जा रहे एक ऑटो रिक्शा से जोरदार तरीके से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवकों की बाइक वहीं सड़क पर गिर गई। सरेआम गोलियां चलने की आवाज सुनते ही आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही पुलिस 
घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर अपनी तेज रफ्तार बाइक पर सवार होकर मौके से रफूचक्कर होने में कामयाब रहे। दिनदहाड़े मुख्य सड़क पर हुई इस फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में थाना डिवीजन नंबर 3 की पुलिस के अलावा कई अन्य उच्च अधिकारी और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने तुरंत पूरे इलाके को सील कर दिया है और घटनास्थल से सबूत जुटाए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हमलावरों की पहचान के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!