Edited By Vatika,Updated: 29 May, 2026 10:15 AM

कहर बरपा रही गर्मी के बीच पंजाब में आंधी-तूफान के साथ आज से बारिश दस्तक दे सकती है
पंजाब डेस्क: कहर बरपा रही गर्मी के बीच पंजाब में आंधी-तूफान के साथ आज से बारिश दस्तक दे सकती है, जिससे जनता को गर्मी से राहत मिलेगी।
30 मई को कई जिलों में Orange अलर्ट जारी
प्री-मानसून की बारिश से पहले पंजाब के कई जिलों में कुछ मिनटों को लिए हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली व पंजाब के अधिकतम तापमान में 2 डिग्री तक की गिरावट आई। सुबह एकाएक काली घटा छा गई लेकिन बादल बिना बरसे ही निकल गए। वहीं फरदीकोट का अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री सैल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने 29 मई को रैड अलर्ट जबकि 30 मई को कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया।
उधर हरियाणा में दोपहर को मौसम में आए बदलाव से कई हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि से राहत मिली। नूंह में गुरुवार देर शाम तूफान से टपकान गांव के सीनियर सैकेंडरी स्कूल की दीवार गिरने से 5 छात्र उसके नीचे दब गए जिसमें मोहम्मद अयान की मौत हो गई जबकि 4 बच्चे गंभीर घायल हो गए। इसके अलावा नूंह के चंदेनी गांव में घर की दीवार गिरने से अनशेद (9) नामक छात्र की मौत हो गई।