पंजाब में फिर ‘नीला ड्रम कांड’, ढक्कन बंद कर युवती के श/व को लगाया ठिकाने, फैली सनसनी

Edited By Kalash,Updated: 27 May, 2026 10:45 AM

patiala women body found in blue drum

शहर के डी.एम.डब्ल्यू. पुल के नीचे कूड़े के ढेर के पास एक नीले ड्रम से एक युवती का शव बरामद हुआ है।

पटियाला (बलजिन्द्र): शहर के डी.एम.डब्ल्यू. पुल के नीचे कूड़े के ढेर के पास एक नीले ड्रम से एक युवती का शव बरामद हुआ है। युवती की उम्र लगभग 15 से 25 वर्ष के बीच बताई जा रही है। सूचना मिलते ही थाना अर्बन एस्टेट के ए.एस.आई. अमनदीप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। ए.एस.आई. अमनदीप सिंह और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर नीले रंग के ड्रम की जांच की, जिसमें एक अज्ञात युवती का शव बरामद हुआ। शव को ड्रम में डालने के बाद उसे ढक्कन लगा कर बंद किया गया था।य़ 

मृतक युवती का कद लगभग 5 फीट बताया गया है और उसका रंग सांवला है। उसने नीले रंग का टॉप तथा नीचे फूलों वाली शर्ट और काले रंग का लोअर पहन रखा था। उसके बाएं हाथ पर ‘नेहा’ नाम का टैटू बना हुआ है, जबकि दाहिने हाथ पर दिल के निशान के अंदर ‘एन.ए.’ का टैटू बना हुआ है। पुलिस द्वारा उसकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि युवकी की हत्या कहीं और की गई है और बाद में शव को यहां फैंका गया है। पुलिस द्वारा इलाके में लगे सी.सी.टी.वी. खंगाले डा रहे हैं ताकि आरोपियों को लेकर सुराग मिल सके। गौरतलब है कि करीब एक वर्ष पहले लुधियाना में एक व्यक्ति का शव नीले ड्रम से मिला था।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!