फाजिल्का से अर्जुन राम मेघवाल, तलवंडी साबो से शिवराज सिंह चौहान करेंगे नशा मुक्त पंजाब यात्रा का शुभारंभ

Edited By Kamini,Updated: 16 Sep, 2026 07:26 PM

drug free punjab yatra

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल फाजिल्का के सादिकी से पंजाब भाजपा की तीसरी नशा मुक्त पंजाब यात्रा को 20 सितंबर को हरी झंडी दिखाएंगे।

पंजाब डेस्क : केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल फाजिल्का के सादिकी से पंजाब भाजपा की तीसरी नशा मुक्त पंजाब यात्रा को 20 सितंबर को हरी झंडी दिखाएंगे। चौथी यात्रा का शुभारंभ 21 सितंबर को केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा तलवंडी साबो स्थित तख्त श्री दमदमा साहिब से किया जाएगा।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), पंजाब के महासचिव एवं नशा मुक्त पंजाब यात्रा के संयोजक राजेश बाघा ने बताया कि “भाजपा का संकल्प, नशे का संपूर्ण खात्मा” के नारे के तहत 18 सितंबर से चार यात्राएं निकाली जाएंगी। उन्होंने बताया कि पहली यात्रा 18 सितंबर को पठानकोट से शुरू होगी, जबकि दूसरी यात्रा 19 सितंबर को फतेहगढ़ साहिब से शुरू की जाएगी।

राजेश बाघा ने कहा कि अर्जुन राम मेघवाल सदकी शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और जनसभा को संबोधित करने के बाद यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। उन्होंने बताया कि 21 सितंबर को शिवराज सिंह चौहान और नायब सिंह सैनी तख्त श्री दमदमा साहिब में नतमस्तक होने के बाद चौथी यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। राजेश बाघा ने कहा कि इन यात्राओं के दौरान पंजाब के सामने मौजूद 3 प्रमुख चुनौतियों—बढ़ता नशा, बिगड़ती कानून-व्यवस्था और तहसीलों व पुलिस थानों से लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय तक शासन के विभिन्न स्तरों पर कथित भ्रष्टाचार को प्रमुखता से उठाया जाएगा।

तीसरी यात्रा का रूट

तीसरी यात्रा 20 सितंबर को फाजिल्का स्थित सादिकी बॉर्डर वॉर मेमोरियल से शुरू होगी। यह फाजिल्का, बल्लुआना, अबोहर, जलालाबाद, श्री मुक्तसर साहिब, मलोट, गिद्दड़बाहा, जैतो, कोटकपूरा, फरीदकोट, बाघा पुराना, निहाल सिंह वाला, धर्मकोट, मोगा, जगरांव, रायकोट, दाखा, मलेरकोटला, अमरगढ़, गिल, साहनेवाल और लुधियाना सिटी विधानसभा क्षेत्रों से होते हुए जालंधर में समाप्त होगी।

चौथी यात्रा का रूट

चौथी यात्रा 21 सितंबर को तलवंडी साबो स्थित तख्त श्री दमदमा साहिब में नतमस्तक होने के बाद शुरू होगी। जालंधर में समाप्त होने से पहले यह तलवंडी साबो, मौड़, रामपुरा फूल, भुच्चो मंडी, बठिंडा ग्रामीण, बठिंडा शहरी, मानसा, सरदूलगढ़, बुधलाडा, भदौड़, बरनाला, महल कलां, धूरी, संगरूर, सुनाम, दिड़बा, लहरागागा, शुतराना, नाभा, पटियाला ग्रामीण, पटियाला शहरी, सनौर और राजपुरा विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!