फिरोजपुर में 9 नशा तस्कर गिरफ्तार, लाखों की हेरोइन बरामद

Edited By Urmila,Updated: 02 Sep, 2026 04:25 PM

accused arrested with heroin worth lakhs

जिला फिरोजपुर के अलग-अलग थानों की पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत 3 महिलाओं सहित 9 आरोपियों को लाखों रुपए के मूल्य की हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। था

फिरोजपुर (कुमार, परमजीत, आनंद) : जिला फिरोजपुर के अलग-अलग थानों की पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत 3 महिलाओं सहित 9 आरोपियों को लाखों रुपए के मूल्य की हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। थाना सिटी फिरोजपुर के की सब इंस्पेक्टर रजनी रानी ने बताया कि जब उनकी पुलिस पार्टी गश्त कर रही थी तो उन्हें यह गुप्त सूचना मिली कि अमर उर्फ कम्बी उसकी पत्नी निशा, रानी उर्फ माहनी और सलीम उर्फ सलीमी वासी बस्ती आवा फिरोजपुर शहर हेरोइन बेचने के आदी हैं जो आज ग्रैंड विला पैलेस के पीछे झाड़ियों में बस्ती आवा के पास बैठे हेरोइन बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे हैं। उनकी पुलिस पार्टी ने तुरंत बताई गई जगह पर छापामारी करते हुए नामजद चारों आरोपियों को काबू किया गया जिनसे 16 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है।

दूसरी ओर थाना सदर फिरोजपुर के ए.एस.आई. सेवक सिंह ने बताया कि गश्त के दौरान उनकी पुलिस पार्टी ने मलकीत सिंह नाम के आरोपी को अली के बांध पर 5 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया जिसने पूछताछ करने पर पुलिस को बताया कि उसने यह हेरोइन बलजीत पुत्र लाभ सिंह से ली है, तो इस मुकदमें पुलिस द्वारा बलजीत सिंह को भी नामजद करके गिरफ्तार कर लिया है।

वहीं थाना आरिफके के सब इंस्पेक्टर दर्शन सिंह ने बताया कि जब उनकी पुलिस पार्टी गश्त करते हुए गांव अक्कू वाला दरिया के बांध पर पहुंची तो वहां पर पुलिस को एक संदिग्ध व्यक्ति खड़ा हुआ दिखाई दिया जिसको शक के आधार पर काबू करके उससे 3.42 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ करने पर पुलिस को अपना नाम शेरा पुत्र वजीर बताया है।

दूसरी ओर थाना मल्लांवाला के सब इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह ने बताया कि गश्त के दौरान उनकी पुलिस पार्टी द्वारा शमशानघाट मल्लांवाला के पास विक्की पुत्र सतपाल को शक के आधार पर काबू करके उससे 6 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। थाना मक्खू के हेड कांस्टेबल लवप्रीत सिंह ने बताया कि गश्त के दौरान उनकी पुलिस पार्टी द्वारा दाना मंडी कुतबपुरा में आरोपी मौडा पुत्र राजू नाम के आरोपी को शक के आधार पर काबू करके उससे 4 ग्राम हैरोइन बरामद की गई है।

हेरोइन के साथ पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने थाना सिटी फिरोजपुर, थाना सदर फिरोजपुर, थाना आरिफ के, थाना मल्लांवाला और थाना मक्खू में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामले दर्ज किए हैं और उनसे पूछताछ की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!