पंजाब में रिश्तों की मर्यादा तार-तार, पिता और चाचा ने बेटी को बनाया ह/वस का शिकार

Edited By Urmila,Updated: 14 Sep, 2026 10:31 AM

serious allegations against a father and uncle

उन्होंने बताया कि पीड़ित लड़की ने इंस्पेक्टर गीता को अपने साथ हुए अपराध संबंधी बयान दर्ज करवाया है।

फिरोजपुर (कुमार) : जिला फिरोजपुर में एक बार फिर से रिश्ते तार-तार होने का शर्मनाक मामला सामने आया है और फिरोजपुर के थाना तलवंडी भाई की पुलिस ने एक बेटी द्वारा दिए गए बयानों के आधार पर कलयुगी बाप के खिलाफ कथित रूप में उसके साथ शारीरिक शोषण करने और चाचे के खिलाफ दुष्कर्म करने के आरोप में मामला दर्ज करते हुए उनको गिरफ्तार कर लिया है।

यह जानकारी देते हुए एएसआई सुरजीत सिंह ने बताया कि करीब 19 वर्ष की लड़की सुखप्रीत कौर (काल्पनिक नाम) ने 181 नंबर पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि उसका पिता रणजीत सिंह उसके साथ शारीरिक शोषण करता है और 8 सितंबर 2026 को उसके चाचा मनजीत सिंह ने कथित रूप में उसके साथ दुष्कर्म किया है। उन्होंने बताया कि इस शिकायत पर सखी वन स्टॉप सेंटर फिरोजपुर की टीम बताई गई जगह पर पीड़ित युवती के घर पहुंची जहां पर उसे रिकवर करके सिवल हस्पताल फिरोजपुर पीड़ित लड़की का मेडिकल चेकअप करवाया गया है।

उन्होंने बताया कि पीड़ित लड़की ने इंस्पेक्टर गीता को अपने साथ हुए अपराध संबंधी बयान दर्ज करवाया है जिसके आधार पर पुलिस द्वारा आरोपी बाप और चाचे के खिलाफ बीएनएस की धारा 64 ( 376 आईपीसी) के तहत मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जा रही है ।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!