पंजाब में Highway पर दिल दहला देने वाला हादसा, Teacher और Student की मौ+त

Edited By Vatika,Updated: 03 Sep, 2026 02:20 PM

punjab accident

भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और कार

फिरोजपुर/जीरा: जीरा-कोट ईसे खां मुख्य मार्ग पर गांव तलवंडी जले खां के पास हुए भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और कार की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हरदासा में तैनात DPE शिक्षक गुरविंदर सिंह पुत्र गुरसेवक सिंह निवासी मोगा और छात्र अभय प्रताप सिंह औलख पुत्र गुरसिमरन सिंह की मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, गुरविंदर सिंह अपनी कार नंबर PB-29-AD-2821 में छात्र अभय प्रताप सिंह औलख को साथ लेकर कोट ईसे खां की ओर जा रहे थे। जब वे गांव तलवंडी जले खां के पास पहुंचे तो सामने से आ रही स्कॉर्पियो नंबर PB-05-AU-2080 से उनकी कार की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों की जान नहीं बच सकी। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और दोनों को सिविल अस्पताल जीरा पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंचे, जहां मातम छा गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतक छात्र अभय प्रताप सिंह औलख अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। वह जीवन मल स्कूल जीरा का छात्र था और आदर्श स्कूल हरदासा में अंडर-17 सॉफ्टबॉल खिलाड़ी भी था। बताया जा रहा है कि स्कूल में खेल अभ्यास करने के बाद वह DPE शिक्षक गुरविंदर सिंह के साथ कार में कोट ईसे खां स्थित अपने घर जा रहा था। इस दर्दनाक हादसे से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है और दोनों परिवारों में मातम का माहौल है।

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!