रेलवे अंडरब्रिज के पास हादसा, ढक्कन समेत 50 फुट गहरी डिग्गी में गिरा युवक

Edited By Urmila,Updated: 17 Oct, 2026 05:29 PM

youth falls into a water storage tank diggi in fazilka

फाजिल्का में रेलवे अंडरब्रिज के पास एक युवक को गहरी डिग्गी से बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान चलाना पड़ा।

फाजिल्का (नागपाल): फाजिल्का में रेलवे अंडरब्रिज के पास एक युवक को गहरी डिग्गी से बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान चलाना पड़ा। करीब 50 फुट गहरी इस डिग्गी में युवक ढक्कन समेत गिर गया था। घटना का पता चलते ही मौके पर मौजूद लोगों ने जीआरपी को सूचित किया। पुलिस टीम ने स्थिति संभालते हुए फायर ब्रिगेड की सहायता ली और युवक तक पहुंचने के लिए डिग्गी में सीढ़ी उतारी। काफी गहराई में गिरे युवक को इसी रास्ते से बाहर लाया गया। उसकी बाजू पर चोट लगी थी, जिसके बाद उसे सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया गया।

मौके पर मौजूद रोहित कटारिया के मुताबिक, युवक रेलवे अंडरब्रिज के आसपास पैदल जा रहा था। इसी दौरान वह पानी की निकासी के लिए बनाई गई डिग्गी के ऊपर पहुंचा और अचानक उसका ढक्कन समेत नीचे जा गिरा। घटना को देखकर वहां मौजूद यात्री घबरा गए। उन्होंने तुरंत जीआरपी को सूचना दी, ताकि युवक को जल्द से जल्द बाहर निकाला जा सके।

मौके पर पहुंचे जीआरपी प्रभारी प्रगट सिंह और उनकी टीम ने बचाव कार्य शुरू करवाया। डिग्गी की गहराई को देखते हुए फायर ब्रिगेड की मदद ली गई। युवक को बाहर निकालने के लिए सीढ़ी का सहारा लिया गया। सफल बचाव के बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। जीआरपी प्रभारी प्रगट सिंह ने बताया कि युवक को सुरक्षित बाहर निकालना प्राथमिकता थी। उसकी पहचान और घटना की परिस्थितियों के बारे में उपचार के बाद जानकारी जुटाई जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!